BNS डीएवी स्कूल में 'आशीर्वाद सह बाल वाटिका भवन उद्घाटन' समारोह का आयोजन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू हुए शामिल
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह स्थित बीएनएस डीएवी स्कूल में आयोजित आशीर्वाद सह बाल वाटिका भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कई चुनौतीयों से लड़कर पढ़ाई की और उनकी इसी पढ़ाई ने उन्हें जनता के सेवक के रुप में जनप्रतिनिधि बनने का मौका दिया.

Jharkhand(Giridih): गिरिडीह के बीएनएस डीएवी स्कूल में 'आशीर्वाद सह बाल वाटिका भवन उद्घाटन' समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान समारोह में झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रुप से उपस्थित हुए. मौके पर सर्जन डॉक्टर विकास लाल, बस ओनर एसोसिएशन की ओर से राजू खान और स्कूल के प्रिंसिपल सचिन गर्ग मौजूद रहे.
समारोह में अपने संबोधन में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने समाज में व्यापक बदलाव के लिए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. साथ ही कहा कि उन्होंने खुद भी कई चुनौतीयों से लड़कर पढ़ाई की और उनकी इसी पढ़ाई ने उन्हें जनता के सेवक के रुप में जनप्रतिनिधि बनने का मौका दिया. छात्रों को एक कविता के माध्यम से पढ़ाई का महत्व बताते हुए मंत्री ने कहा कि 'रूठेंगे आपके अपने, रूठेंगी दुनिया, लेकिन ज़ब पढ़ाई आपको देगी आपकी मंजिल, तो रूठें ही लगाएंगे आपको गले.' इसलिए पढ़ाई में किसी सूरत में विमुख नहीं होना है.
वहीं, कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, स्कूल के प्रिंसिपल और सर्जन डॉक्टर विकास लाल ने आगामी सीबीएसई की 12वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण किया. इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल में बने बाल वाटिका भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि बाल वाटिका हर छात्रों के जीवन का भविष्य बेहतर करें. इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक नवीन मिश्रा और बीडी झा समेत कई मौजूद रहे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






