JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में चतरा में BJP का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता
चतरा में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP ने प्रदर्शन किया। सिमरिया और टंडवा में झारखंड बंद के दौरान यातायात प्रभावित रहा।

Chatra: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को चतरा में BJP का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सिमरिया और टंडवा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और झारखंड बंद को सफल बनाने का दावा किया।
टंडवा में पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकला आक्रोश जुलूस
टंडवा में पूर्व विधायक किशुन कुमार दास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल आक्रोश जुलूस निकाला। जुलूस बाजार टांड़ से शुरू होकर नीम चौक होते हुए शहीद चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
JPSC परीक्षा रद्द करने की उठी मांग
प्रदर्शनकारियों ने JPSC परीक्षा रद्द करने और आंदोलन कर रहे छात्रों को न्याय देने की मांग की। BJP नेताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लंबे समय से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है।
‘युवाओं की आवाज दबा रही सरकार’
भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल उचित नहीं है। सरकार को छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
बंदी के कारण यातायात रहा प्रभावित
BJP के बंद और प्रदर्शन के कारण टंडवा और सिमरिया में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया समेत कई भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...







