बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची का आज 8वां दीक्षांत समारोह आज
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची का आज 8वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम में शामिल हुए है.

Ranchi: राजधानी रांची स्थित BAU (बिरसा कृषि विश्वविद्यालय) का आज 8वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम में शामिल हुए है. वहीं, समारोह में झारखंड सरकार में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए है.
बता दें, समारोह में एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री और वेटनरी के छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट (PhD) की उपाधियां प्रदान की जा रही है. स्नातक स्तर पर सत्र 2019-20 और 2020-21 के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही है. 22 PhD धारकों को भी सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है. आपको बता दें, 16 गोल्ड मेडल और 1021 डिग्री छात्र छात्राओं को उपाधियां प्रदान किया जा रहा है.
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 21 को
वहीं, आगामी 21 नवंबर 2025 को झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा. जिसे रांची विश्वविद्यालय के मोराबादी परिसर स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.
इस मौके पर चार सत्र- 2022, 2023, 2024 और 2025 के कुल 673 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. जबकि अलग-अलदग पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CBSE 12वीं के परिणाम से गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल का जोश हुआ दुगुना, आयान आलम बने स्कूल टॉपर

CBSE Board 12th Result: कलकत्ता पब्लिक स्कूल के वसीम को आईपी' में मिला 100% अंक







