जमशेदपुर में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
हादसे की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

Jamshedpur: जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान के पास सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव को MGM अस्पताल भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...







