Twisha Sharma केस में आरोपी सास और पति को बड़ा झटका, वकील मृगेंद्र सिंह ने छोड़ा साथ
ट्विशा शर्मा के पति को आत्मसमर्पण करने के लिए सुझाव देने के बाद से आरोपी जज गिरिबाला सिंह और पति नाराज हो गए. जिसके बाद अब उनके वकील मृगेंद्र ने केस से हाथ खींच लिया है.

Twisha Sharma Case: बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मर्डर केस के मामले में आरोपी जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ को बड़ा झटका लगा है. इनका केस लड़ने वाले वकील मृगेंद्र सिंह ने केस लड़ने से मना कर दिया है. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दिए गए सुझाव के बाद ही समर्थ ने आत्मसमर्पण किया था. बाद में आरोपी परिवार उनके इस सुझाव की वजह से नाराज हो गया. अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर मीडिया को दी जानकारी के अनुसार केस से किनारा कर लिया है.
ट्विशा मामले पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
बता दें कि अंतिम संस्कार के बाद ट्विशा का परिवार अब तक भोपाल में है.मध्यप्रदेश की हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है. ऐसे में परिवार सुनवाई में शामिल होगा. वह कल वापस नोएडा के लिए रवाना होगा. नोएडा में 13 दिन बाद आगे की क्रियाएं होंगी. ट्विशा के परिवार को उम्मीद है कि केंद्र जल्द ही CBI जांच की अनुमति देगा. बता दें कि परिवार स्वतंत्र एजेंसी से जाचं की मांग कर रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

खगड़िया में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी मो. बुद्दीन ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल

गिरिडीह में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर सगे भाइयों में एक-दूसरे पर किया हमला, इलाज के दौरान 1 की मौत







