पलामू में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की बड़ी समीक्षा बैठक, बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को किया सम्मानित
जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Medininagar Palamu जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने की। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वर्षों से लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए इनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा पुराने मामलों के निष्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों के कार्यों की सराहना की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण और अधिक मजबूत हो सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

घर में करंट लगने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

बरांव मध्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश







