बिहार को रेल की बड़ी सौगात! अश्विनी वैष्णव ने 2 नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें को दिखाईं हरी झंडी
छपरा से दिल्ली और मऊ से दिल्ली के लिए नई रेल सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगा आसान सफर का विकल्प.

बिहार के छपरा में शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत की। इस दौरान छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस और दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन के वाराणसी सिटी तक बढ़ाए गए रूट को हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री से अफ्रीकी देश गिनी के लिए तैयार किया गया 51वां डीजल इंजन भी रवाना किया गया।
रेल मंत्रालय का कहना है कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई, इलाज और अन्य कामों के लिए दिल्ली और एनसीआर का सफर करते हैं। यात्रियों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इन नई ट्रेनों को शुरू किया गया है, जिससे सफर आसान होगा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस हर रविवार रात 8:50 बजे छपरा से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सोमवार शाम 4:25 बजे आनंद विहार से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी। रास्ते में बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।
कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने रेल परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। रेलवे को उम्मीद है कि नई सेवाओं से छात्रों, व्यापारियों, किसानों और आम यात्रियों को फायदा मिलेगा, वहीं क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NEET री-एग्जाम 2026: TELEGRAM पर बैन जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: नवंबर से पार्किंग महंगी, बिना PUCC नहीं मिलेगा फ्यूल







