योगी सरकार का बड़ा फैसला, KGBV की बेटियों को मिलेंगी कंप्यूटर लैब से ओपन जिम तक आधुनिक सुविधाएं
डिजिटल शिक्षा, खेल प्रशिक्षण और बेहतर हॉस्टल सुविधाओं के जरिए बेटियों को सशक्त बनाने पर जोर.

उत्तर प्रदेश सरकार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर छात्राओं की पढ़ाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तय समय में सभी योजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को भी बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। इसके तहत विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, ब्रॉडबैंड इंटरनेट, अनलिमिटेड डेटा और डिजिटल लर्निंग की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। वहीं पात्र छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति मिले, इसके लिए आधार सीडिंग और भुगतान प्रक्रिया की निगरानी भी की जाएगी।
गर्मी को देखते हुए स्कूलों और छात्रावासों में कूलर, पंखे, एग्जॉस्ट फैन और जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रोटी मेकिंग मशीन, वॉशिंग मशीन, सोलर गीजर और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रही है। चयनित छात्राओं को खेल प्रशिक्षण केंद्रों से जोड़ा जाएगा। साथ ही जिन छात्रावासों, कंप्यूटर लैब और शौचालयों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि KGBV को बालिका सशक्तीकरण और आधुनिक शिक्षा का मॉडल बनाया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘जो डर जाएगा, चला जाएगा’: सपा में टूट की चर्चा पर अखिलेश यादव का जवाब

बुंदेलखंड को जल्द मिलेगी नई रेल सौगात, 18 किमी लंबा खैरार-अकोना सेक्शन शुरू होने को तैयार







