नशे के बड़े खेप का खुलासा,ग्रामीण इलाकों में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
रांची के ओरमांझी और तमाड़ थाना क्षेत्र से नशे के बड़े खेप का हुआ खुलासा बिरसा जु के समीप चेकिंग अभियान चलाकर पिकअप वैन में भरा 260 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

Ranchi/Jharkhand:रांची के ग्रामीण इलाकों में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
रांची के ओरमांझी और तमाड़ थाना क्षेत्र से नशे के बड़े खेप का खुलासा हुआ है नशा तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. हालांकि पुलिस की सतर्कता की वजह से अवैध शराब और डोडा का बड़ा खेप बरामद किया गया है पहले तमाड़ थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ रांची के तमाड़ इलाके का है. यहां जंगल में डंप करके रखे गए 700 किलो अफीम-डोडा पुलिस ने बरामद किया है. राजधानी से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा की भारी खेप बरामद की है. वही अब ओरमांझी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिरसा जु के समीप चेकिंग अभियान चलाकर पिकअप वैन में भरा 260 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त को जांच के बाद जेल भेज दिया गया है जेल भेजा गया चालक रामगढ़ जिले के गोला का रहने वाला है,फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







