केन्द्र सरकार का बड़ा ऐलान, दुनिया में चीनी के निर्यात पर लगाई रोक
केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इसके तहत आगामी सितंबर महीने तक कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) रोक रहेगी.

Ban on sugar export: भारत सरकार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए चीनी के निर्यात पर रोक लगा दी है. इसकी घोषणा केंद्र सरकार ने बुधवार को की है. इसके तहत कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के एक्सपोर्ट यानी कि निर्यात पर आगामी सितंबर 2026 महीने तक रोक रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार इस रोक को आगे भी बढ़ा सकती है. बता दें, सरकार ने यह निर्णय देश में चीनी के मूल्यों को कंट्रोल में रखने के लिए किया है.
बता दें, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है. वहीं, दुनिया में चीनी निर्यात पर रोक को लेकर केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है जिसमें चीनी निर्यात पर रोक आगामी 30 सिंतबर 2026 तक या अगले आदेश तक यह रोक जारी रहेगी. जारी नोटिफिकेशन में रॉ शुगर (कच्चा) व्हाट शुगर (सफेद) और रिफाइंड शुगर तीनों को शामिल किया गया है, आपको बता दें, केंद्र सरकार का यह निर्णय तब सामने आया है जब घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.
सरकार का मानना है कि चीनी निर्यात पर बैन लगाने से देश के भीतर सप्लाई बेहतर रहेगी और मूल्य भी नियंत्रण में रहेंगी. बता दें, यह रोक EU और USA को CXL और TRQ कोटे के तहत, AAS (एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम) के तहत, और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार-से-सरकार शिपमेंट के जरिए किए जाने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगी. जो खेप पहले से ही एक्सपोर्ट की प्रक्रिया में हैं, इस रोक से उन्हें भी छूट दी गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी झारखंड की खूबसूरती ! पर्यटन मंत्री ने किया 'इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल' का शुभारंभ

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय, राज्यपाल ने दिलाई CM पद की शपथ, कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल







