गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
गया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने कई सामानें भी बरामद की है.

Gaya / Bihar (Report By- Jitendra Kumar): गया जिले के रामपुर थाना में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी जिले में रंगदारी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.
मामला 15 अप्रैल 2026 का है, जब एक व्यक्ति ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इस संबंध में रामपुर थाना में कांड संख्या-221/28 दर्ज कर जांच शुरू की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और डीएसपी नगर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम में रामपुर और इमामगंज थाना की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा के अधिकारी भी शामिल थे. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर पता चला कि इसी मोबाइल नंबर से इमामगंज में एक ज्वेलर्स से 20 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी.
इस पर इमामगंज थाना में कांड संख्या-114/25 दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले शेरघाटी थाना क्षेत्र के अनतबिगहा सिताबकला निवासी सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने मोबाइल और सिम कार्ड विकास कुमार को देने की बात बताई. इसके बाद पुलिस ने गुलजार बिगहा में छापेमारी कर विकास कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से सिम कार्ड बरामद किया.
पूछताछ में उसने मोबाइल संजीत कुमार को देने की जानकारी दी. अंततः पुलिस ने इमामगंज बाजार स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'कृषि से होगा विकसित भारत का निर्माण...' BAU के 9वें दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल सैयद अता हसनैन

Giridih: शादी से मोबाइल चोरी करने वाला युवक धराया, पिटाई के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले







