गोड्डा में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन कारोबारी गिरफ्तार
गोड्डा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कथित ब्राउन शुगर कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

Godda: गोड्डा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कथित ब्राउन शुगर कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20.39 ग्राम ब्राउन शुगर, 3 लाख 54 हजार 138 रुपये नकद और चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत कई सामान बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन कर कार्रवाई की गई।
गोड्डा से दुमका तक कई ठिकानों पर छापेमारी
SIT ने गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा के अलावा दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवार और पगवारा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 20.39 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा 3,54,138 रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू, लाइटर और मादक पदार्थों की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गणेश महोत्सव 2026 में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, पूजा समितियों ने दिया न्योता

डोरंडा में 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन खाली कराने की तैयारी, 48 घंटे का अल्टीमेटम!







