पटना में दहेज के कारण वहशियत: बाइक और चेन के लिए विवाहिता की हत्या, मासूम बच्ची लापता
बिहार के पटना से एक दहेज की लोभ में की गई विवाहिता की हत्या की खबर ने सबको झकझोर दिया है. केवल इसलिए क्योंकि ससुराल वालों की मांग थी बाइक और चेन की.

Patna, Bihar: राजधानी पटना में दहेज उत्पीड़न की एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. बाइक और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को जलता हुआ छोड़कर फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि मृतक महिला की 9 माह की बच्ची भी घटनास्थल से गायब बताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है.
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है.
घटना शर्मनाक और नए बिहार सीएम के संज्ञान में लेने वाली कही जा रही है. सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद सीएम का पदभार संभाला है और इन दिनों पूरे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. ऐसे में दहेज की लोभ में की गई निर्मम हत्या बिहार की जनता के लिए कतई स्वीकार्य नहीं है.
Report By - Raju Raj
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डोडा तस्करी के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑटो से 42 लाख डोडा बरामद

हजारीबाग बैंक लूटकांड का खुलासा, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 20 लाख नकदी और 912 ग्राम सोना बरामद







