Chatra Air Ambulance Crash: विमान ने कोलकाता ATC से किया था मार्ग परिवर्तन का अनुरोध, अचानक संपर्क टूटा और चतरा में हो गया क्रैश
रांची से शाम 7 बजकर 11 मिनट पर एयर एंबुलेंस दिल्ली के लिए उड़ी भरी थी. उड़ान भरने के दौरान कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद विमान ने खराब मौसम की वजह से मार्ग परिवर्तन का अनुरोध किया.

Chatra Air Ambulance Crash: राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा चार्टर एयर एंबुलेंस अचानक झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गया है. इस हादसे ने रांची से लेकर दिल्ली तक हचलत तेज कर दी है. बता दें, इस भीषण हादसे में पाटलट क्रू सहित कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हालांकि अबतक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस पूरे मामले में AAIB की टीम जांच में जुट गई. इधर इस घटना को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बहुत ही दुखदायी बताया है. उन्होंने कहा कि इस हादसे पर एयर एंबुलेस का निर्माण करने वाले रेड बर्ड कंपनी को शोकॉज नोटिस भेजा जाएगा. मंत्री ने यह भी कहा कि हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत के उपरांत सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा मुहैया कराया जाएगा.
लातेहार के चंदवा का रहने वाला था मरीज
दरअसल आपको बता दें, लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले संजय कुमार पेट्रोलियम प्रोडक्ट से आग लगने की वजह से जल गए थे उनका शरीर करीब 63 प्रतिशत झुलस गया था जिन्हें इलाज के लिए रांची के देवकमल हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी. जिसके बाद एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. विमान में उस वक्त मरीज के साथ उसकी पत्नी और एक अन्य परिजन मौजूद था. इसके अलावे दो पायलट, एक क्रू मेंबर, एक डॉक्टर और एक नर्स भी विमान में सवार थे.
विमान का कैसे टूटा कोलकाता ATC से संपर्क ?
रांची से शाम 7 बजकर 11 मिनट पर एयर एंबुलेंस दिल्ली के लिए उड़ी भरी थी. उड़ान भरने के दौरान कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद विमान ने खराब मौसम की वजह से मार्ग परिवर्तन का अनुरोध किया. इसी बीच अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से विमान का करीब 7 बजकर 34 मिनट पर संपर्क टूट गया. हालांकि इसके तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने तत्काल हाई अलर्ट जारी किया गया. लेकिन इधर, विमान का चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त की खबर आई. बताया गया कि स्थानीय लोगों ने जंगल की तरफ से तेज आवाज सुनी और धुंए का गुब्बार उठते हुए देखा. और इसकी त्वरित जानकारी प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन रवाना हुई.
ATC से संपर्क टूटने के बाद चतरा में क्रैश हुआ प्लेन
नागरिक उड्डयन नियामक डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चार्टर एयर एंबुलेंस शाम 7.11 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. और इसका दिल्ली में अनुमानित लैंडिंग समय रात करीब 10 बजे का रखा गया था. लेकिन इसी बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अचानक संपर्क टूटने से चतरा में प्लेन क्रैश हो गया. वहीं विमान के एटीसी से संपर्क टूटते ही विमानन अधिकारियों ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया. और विमान के लोकेशन का पता लगाया जाने लगा. डीजीसीए ने बताया कि यह चार्टर एयर एम्बुलेंस फ्लाइट थी, जिसे दिल्ली की निजी कंपनी रेडबर्ड एयरवेज संचालित कर रही थी.
प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की पहचान
हादसे के वक्त एयर एंबुलेंस में मरीज, पायलट, क्रू सहित कुल 7 लोग सवार थे. पायलट- विवेक विकास भगत, सबराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार (पत्नी अर्चना देवी और एक अन्य परिजन धुरू कुमार), डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और नर्स सचिन कुमार मिश्रा सवार थे. इस हादसे में सभी की दर्दनाक मौत हो गई. एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की वजह का अबतक साफ कारण का पता नहीं चल पाया है फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले में विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का आधिकारिक जानकारी सामने आ सकेगी. हालांकि, कई रिपोर्ट में जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






