14वीं JPSC मामले में सुमन सौरव और पवन सिंह की बेल पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
14वीं JPSC फर्जीवाड़े के बहुचर्चित मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी पर अदालत में अहम सुनवाई हुई।
Ranchi Civil Court: 14वीं JPSC फर्जीवाड़े के बहुचर्चित मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी पर अदालत में अहम सुनवाई हुई। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने आरोपी सुमन सौरव की नियमित जमानत और पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। मामले से जुड़े तमाम कानूनी पहलुओं और बहस को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
छापेमारी में मिले थे अहम दस्तावेज, 30 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच कर रही CID की टीम ने 21 जुलाई को ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। उस दौरान जांच एजेंसी के हाथ बड़ी संख्या में संदिग्ध कागजात और अहम सुबूत लगे थे। इन पुख्ता सुरागों के आधार पर CID ने तेजी से शिकंजा कसते हुए 30 जुलाई को सुमन सौरव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था।
20 से ज्यादा लोग आ चुके हैं शिकंजे में
14वीं JPSC में हुई गड़बड़ियों की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच एजेंसी इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार धरपकड़ कर रही है। इस बड़े धांधली कांड में CID अब तक 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की भूमिका की अब भी गहराई से पड़ताल की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






