NAXATRA NEWS: बाबूलाल मरांडी ने जेल वीडियो पर हेमंत सरकार को घेरा. बाबूलाल ने कहा कि यह कोई बार नहीं,रांची सेंट्रल जेल है. जहां रसूखदार कैदियों के लिए ऐशो-आराम की व्यवस्था है. और पैसे से जेल मैनुअल का उल्लंघन हो रहा है. इससे अधिकारियों औऱकर्मचारियों की मिलीभगत उजागर हुई है.
बाबूलाल ने कहा कि भ्रष्ट कैदियों को संरक्षण दिया जा रहा है. निलंबित कारापाल को फिर से जिम्मेदारी दी गई है. वहीं उन्होंने जेल आईजी पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. साथ ही सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से जांच की मांग की है.









