सड़क सुरक्षा के लिए पलामू में निकली जागरूकता बाइक रैली, डीटीओ ने दिखाई हरी झंडी
"सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर पलामू की सड़कों पर उतरी बाइक रैली, डीटीओ ने किया रवाना"

Medininagar Palamu सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को पलामू में सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रमोद कुमार ने जी.एल.ए. कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा एवं यातायात नियम अपनायें, सुरक्षित झारखंड बनायें" अभियान के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति प्रेरित करना था।
इस अवसर पर डीटीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें तो अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया।
रैली जी.एल.ए. कॉलेज से शुरू होकर रेडमा, बैरिया, बस स्टैंड, छह मुहान, सादिक चौक और 2 नंबर टाउन सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी और लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन से बचने की सलाह दी गई। साथ ही मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाने और ट्रैफिक संकेतों का पालन करने का संदेश दिया गया।
मौके पर रोड सेफ्टी मैनेजर विनीत कुमार सहित सड़क सुरक्षा सेल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संथाल स्ट्राइकर्स की धमाकेदार वापसी, शीर्ष टीम को हराकर दर्ज की पहली जीत

SOTTO Jharkhand और MOHAN Foundation की पहल: अंगदान की सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों पर मंथन







