Ranchi: रात 12 बजे जेगो तालाब में जा गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, बच निकला एक व्यक्ति
रांची के तमाड़ थाना इलाके में शादी समारोह से लौट रही एक कार बेकाबू होकर तालाब में जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल गया है.

Bundu Tamar / Jharkhand (Report By- Jiten Sar): राजधानी रांची में बीती देर रात एक कार बेकाबू होकर तालाब में जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे 2 लोगों को किसी तरह बाहर निकाला. और इसके बाद घटना की सूचना तमाड़ पुलिस को दी. जिसे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए तुरंत तमाड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

आपको बता दें, यह हादसा रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चालाडीह जेगो गांव के पास हुआ है जहां स्थित एक तीखी मोड़ में कार अनियंत्रित हो गई और अचानक तालाब में जा गिरी. बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच चालाडीह जेगो के पर तीखी मोड़ पर कार बेकाबू हो गई. और तालाब में गिर गई.
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति किसी तरह तालाब से बाहर निकला जिससे उसकी जान बच गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई है. वहीं इस मामले में तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय NCC कम्पनी की ओर से मनाया गया 'ऑपरेशन सिंदूर का वर्षगांठ'

ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर: TATA स्टील के रिटायर कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटा उतारा मौत के घाट, 3 माह की गर्भवती थी बेटी







