CM हेमंत सोरेन के बर्थडे पर बिना BJP के चली विधानसभा! सदन में गूंजी तालियां
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में BJP विधायकों की गैरमौजूदगी रही। CM हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर सदन तालियों से गूंजा। सरकार ने पशुपालन योजना बोर्ड की जानकारी दी।

Hemant Soren Birthday : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन का नजारा काफी अलग देखने को मिला। सुबह ठीक 11 बजकर 6 मिनट पर जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्षी खेमे की कुर्सियां पूरी तरह खाली नजर आईं। BJP का एक भी विधायक सदन में मौजूद नहीं थे। इसी गहमागहमी के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने जैसे ही यह जानकारी दी कि आज CM हेमंत सोरेन जी का जन्मदिन है, पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सत्ताधारी दल के तमाम नेताओं और मंत्रियों ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की और CM को बधाई दी।
कोलेबिरा MLA के सवाल पर सरकार का जवाब
हंगामे और विपक्ष की गैरहाजिरी के बीच सदन की विधायी कार्यवाही भी आगे बढ़ी। सवाल-जवाब के दौरान कोलेबिरा से MLA बिक्सल ने राज्य में पशुपालन योजना का लाभ लोगों तक पहुंचने से जुड़ा अहम सवाल उठाया। इस पर सरकार की तरफ से जवाब देते हुए बताया गया कि पशुपालकों की बेहतरी के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। पिछले कई सालों से पशुपालन और सहकारिता विभाग के बजट में योजनाओं को सही तरीके से चलाने के लिए खास इंतजाम किए जाते रहे हैं।
झारखंड में पहली बार बना पशुपालन योजना बोर्ड
सरकार ने सदन को भरोसा दिया कि आने वाले समय में जैसे-जैसे बजट में बढ़ोतरी होगी, वैसे-वैसे नई-नई योजनाओं को भी इसमें जोड़ा जाएगा। ताकि गांव-देहात के ज्यादा से ज्यादा पशुपालकों तक सीधी मदद पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही सरकार ने एक बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में पहली बार पशुपालन योजना बोर्ड की शुरुआत की गई है, जिससे इस सेक्टर में काम करने वाले लोगों को सीधा और बड़ा फायदा मिलेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...







