Ranchi के Titos रेस्टोरेंट में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, रेस्टोरेंट संचालक के रिश्तेदार...
रांची में Titos रेस्टोरेंट के संचालक से कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वारा रंगदारी मांगी गई थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को अंजाम देने में प्रिंस खान का ही हाथ है.

Ranchi News: राजधानी रांची में गोलियों के तड़तड़ाहट की आवाज आए दिन तेज होते जा रही है. खबर रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके के लोधमा रोड स्थित कुतियातु चौक के पास की है जहां शनिवार देर रात Titos रेस्टोरेंट में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक के रिश्तेदार मनीष गोप को गोली लगी. घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, इस घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से भाग निकले.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Titos रेस्टोरेंट के संचालक से कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वारा रंगदारी मांगी गई थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को अंजाम देने में प्रिंस खान का ही हाथ है. घटना के बाद जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली. पुलिस अलर्ट मोड में आकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर टेक्निक सेल फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और मौके से सभी साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट कर अपने साथ लेकर गई. सिटी एसपी समते डीएसपी और कई थाना प्रभारी गोलीबारी की जांच में जुट गए है. वहीं सदर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा देर रात तक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया.
बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधी रेस्टोरां संचालक राजकुमार गोप को मारने के इरादे से पहुंचे थे, अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिससे संचालक के रिश्तेदार मनीष गोप को गोली लगी और अस्पताल पहुंचाने के बाद इलाज के दौरान उनसे दम तोड़ दी. जानकारी के अनुसार, पिछले साल 25 दिसंबर को प्रिंस खान द्वारा वॉट्सएप ऑडियो मैसेज के जरिए रेस्टोरेंट संचालक को रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी गई थी.
इधर, इस पूरे मामले में मामले जानकारी देते हुए सिटी SP पारस राणा ने बताया कि पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है. इस घटना का जल्द ही खुलासा कर लिया जागा. आपको बता दें, इस वक्त प्रिंस खान दुबई से भागकर पाकिस्तान में छिपा बैठा है औ वहीं से वह तमाम आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहा है. ऐसे में चुनौती पुलिस के लिए आसान नहीं है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में होमगार्ड बहाली पर बवाल: पत्थलगड्डा के अभ्यर्थियों ने समाहरणालय में किया हंगामा

गिरिडीह भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, मोदी-योगी सहित हिमंता के समर्थन में लगे नारे






