NAXATRA NEWS
घाटशिला उपचुनाव : घाटशिला उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में विशाल बाइक रैली निकाली और जीत का दावा किया. यह बाइक रैली जादूगोड़ा मोड़ से लेकर सीधे घाटशिला तक गई और विभिन्न क्षेत्रों में दौरा किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे. भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे.
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह उपचुनाव आने वाले उज्वल भविष्य की एक और रास्ता बनाने वाला चुनाव हैं. मैं मानता हूं की यहां की जनता तत्परता के साथ मतदान करेगी और भारतीय जनता पार्टी को जिताएगी.









