Ranchi में देर रात चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, पुलिस अधिकारियों को देख वाहन चालकों में हड़कंप
रांची में देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला. इस दौरान रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सहित सिटी SP, ग्रामीण SP और ट्रैफिक SP ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. और यातायात के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की.

Ranchi News: अपराध नियंत्रण को लेकर राजधानी में बीती देर रात (12 फरवरी 2026, गुरुवार) रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मौके पर सिटी SP, ग्रामीण SP और ट्रैफिक SP मौजूद रहे. उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर निरीक्षण किया.
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ काटे गए चालान
एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहनों की जांच और तेज रफ्तार, लापरवाही और नशे में ड्राइव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान भी काटे गए. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और नियमों का उल्लंघन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा. 
लगातार जारी रहेगा अभियान- पुलिस प्रशासन
वहीं, देर रात पुलिस की अचानक कार्रवाई से कई वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी लगातारी जारी रहेगा जिससे राजधानी में शांति और सुरक्षा कायम रहें.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल






