DJ विवाद में युवक की हत्या पर आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम, मंत्री ने कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा
डीजे बजाने से मना करने पर कुछ दबंग युवकों ने अजय दास नाम के युवक पर चाकू से हमला किया. इस दौरान मौके पर उसे बचाने के लिए आए उसके चचेरा भतीजा प्रेम और चचेरे भाई राजेश दास पर भी दबंगों ने हमला किया. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए है.

Giridih News: गिरिडीह में DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में 4 युवकों ने 3 लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य की हालत अब भी गंभीर है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बता दें, यह पूरी घटना देर रात करीब 10 उस वक्त की है डीजे बजाने से मना करने पर कुछ डीजे बजा रहे युवकों से विवाद हो गया और यह इतना आगे बढ़ गया कि मामला हत्या में बदल गया.
जानकारी के अनुसार, दबंग युवकों द्वारा जब अजय दास पर चाकू से हमला हुआ तो मौके पर उसे बचाने के लिए चचेरा भतीजा प्रेम और चचेरे भाई राजेश दास पर भी दबंगों ने हमला कर दिया. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गिरिडीह नगर थाना पुलिस पहुंची. लेकिन तबतक आरोपी फरारा हो चुके थे. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्यारोपी युवकों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है.
वहीं आज, शुक्रवार सुबह नगर थाना पुलिस ने मृतक अजय दास के भाई प्रद्युम्न दास के फर्द बयान पर शहर के व्हिटी बाजार निवासी रवि दास, रोहित दास, रूबिन दास, राहुल दास और राजा दास के खिलाफ हत्या के धाराओं में केस दर्ज कर लिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने गिरिडीह डुमरी रोड को जाम भी कर दिया. इधर, रोड जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को समझा कर रोड जाम को हटाने को कहा. 
जब लोग नहीं माने, तो मौके पर सदर विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उनसे वार्ता के लिए पहुंचे. इस दौरान मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. और पीड़ित के परिजनों को सरकारी स्तर पर सहयोग दिलाने का यकीन दिलाया. इसके बाद रोड जाम को हटाया गया.
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गिरिडीह में अपराध कार्य तेजी से बढ़ रही हैं, मौके पर लोगों से वार्ता करने पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि गिरिडीह शांत शहर के रूप में जाना जाता था. वहीं इस घटना पर मंत्री ने अफसोस ज़ाहिर की. हालांकि, जिले में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटना यह बताने के लिए काफी है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में जमीन माफिया द्वारा गोली चलाने के बाद भी उनपर अबतक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है.
इसके अलावा डुमरी में जेएमएम नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, और 23 फरवरी को मतदान के दिन भी राजू खान और शिवम श्रीवास्तव के बीच टकराव और उसी दिन शाम को गोली फायरिंग की घटना में बाप का मौत और बेटे का जख्मी होने के बाद भी पुलिस द्वारा सिर्फ शिवम को जेल भेजने के बाद राजू खान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होना. इससे यह पता चलता है कि गिरिडीह पुलिस फिलहाल अपना कार्य सजगता पूर्वक करने में असफल है. और इसी वजह से जिले में दिनों-दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






