Ranchi में नामकुम CO को अमीन ने दी गोली मारने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला
नामकुम CO (अंचलाधिकारी) कमल किशोर सिंह को अमीन ने गोली से मारने की धमकी दी है. मामले में सीओ कमल किशोर सिंह ने नामकुम थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

Ranchi News: राजधानी रांची में धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी नेता को जान से मारने की, तो कभी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है लेकिन अब एक अधिकारी को अमीन ने गोली से मारने की धमकी दी है. वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमीन को पकड़ लिया है. और अब उससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.
आपको बता दें, यह पूरा मामला राजधानी के नामकुम थाना इलाके का है. जहां नामकुम CO (अंचलाधिकारी) कमल किशोर सिंह को अमीन ने गोली से मारने की धमकी दी है. मामले में सीओ कमल किशोर सिंह ने नामकुम थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमीन को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.
जानें, क्या है पूरा मामला
दरअसल, नामकुम अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह ने नामुक अमीन मो. सैयद अली को हटाने की अनुशंसा की थी. वहीं इसकी सूचना जैसे ही अमीन सैयद अली को मिली वह सीओ के कक्ष में घुस आया और इस दौरान उसने कहा कि अगर मेरी नौकरी पर आफत आई तो आपको गोली मार दूंगा. अमीन की धमकी के बाद अचानक नामकुम अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अंचलाधिकारी ने तुरंत लिखित शिकायत नामकुम थाना को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने अमीन को पकड़ लिया और उससे मामले में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया.
वहीं थाना में दर्ज अपनी शिकायत ने अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह ने बताया कि जनता की शिकायत आ रही थी कि अमीन अपने कार्यों में काफी लापरवाही बरत रहे हैं वे अपना बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज नहीं करते थे जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मैंने उन्हें हटा दिया था इसी बात से नाराज होकर अमीन मेरे चैंबर में आया और उसने मुझे धमकी देते हुए कहा कि अगर मेरी नौकरी में आंच आया तो आपकी गोली मारकर हत्या कर देंगे. अमीन की इस धमकी के बाद उसने नामकुम थाना पहुंचक शिकायत दर्ज कराई.
मामले की जानकारी देते हुए नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि नौकरी चले जाने के डर से अमीन ने अंचलाधिकारी को गोली मारने की धमकी दी थी. लेकिन पूछताछ के दौरान वह अपनी बातों से मुकर गया. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सीओ द्वारा अमीन को हटाने की अनुशंसा की गई थी इसके बाद जब अमीन को इसकी सूचना मिली तो उसने नामकुम सीओ को गोली मारने की धमकी दी थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






