महाकाल के दरबार पहुंचे अक्षय-टाइगरः नंदी के कान में क्या कहा !
बुधवार की सुबह अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे. जहां प्रशंसकों ने सेल्फी लेने के लिए उन्हें गेर लिया.

MP (Ujjain): विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली. प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे.

तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे थे. यहां नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और जाप करते नजर आए. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही. इसके बाद तीनों ने गर्भ ग्रह की दहलीज से भगवान को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया.

दर्शन के बाद जैसे ही तीनों मंदिर से बाहर निकले, प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया. बड़ी संख्या में लोग सेल्फी और फोटो लेने के लिए उमड़ पड़े.
दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया का स्वागत और सत्कार किया. मीडिया से बातचीत में अक्षय ने बताया कि उन्होंने नंदी से देश की समृद्धि की मनोकामना मांगी.
रिपोर्ट: अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, डोनर दिलाने के नाम पर ठग रहा आरोपी, गिरफ्तार

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, 551 महिलाओं ने एक साथ किया चालिसा पाठ






