कत्ल के बाद घर के पास ही गाड़ दिया शव, देवघर पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा
देवघर के चितरा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव घर के पास खेत में दफनाने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी पति हीरालाल मरांडी को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।

Deoghar News; देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला पंचायत के करमचंद गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को घर के पास स्थित खेत की झाड़ियों के बीच दफना दिया। मृतका की पहचान 30 वर्षीया सोनमुनि मुर्मू के रूप में हुई है। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर निकाला गया शव
आरोप है कि मृतका के पति हीरालाल मरांडी (43) ने 7-8 सितंबर की दरमियानी रात वारदात को अंजाम दिया था। उसने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को चुपचाप खेत के पास झाड़ियों में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना चितरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) विभाष कुमार की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कराकर दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।
कत्ल की वजह तलाशने में जुटी पुलिस, आरोपी पति अरेस्ट
चितरा थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पति हीरालाल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की मुख्य वजह और पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला की हत्या किस हथियार या तरीके से की गई। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल रहा मौजूद
घटनास्थल से शव को बाहर निकलवाने और साक्ष्य जुटाने की इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे। कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी विभाष कुमार, पालोजोरी के पुलिस निरीक्षक सुकांत त्रिपाठी, चितरा थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार, एसआई शेतलाल बारला और ASI निर्भय कुमार सिंह समेत चितरा थाने का सशस्त्र बल मौजूद रहा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

देवघर पुलिस की घेराबंदी में फंसे 7 तस्कर, 17 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹1.04 लाख कैश जब्त







