NAXATRA NEWS : बीजेपी के बाद हरसिद्धि के RJD प्रत्याशी राजेंद्र राम पर रुपए बांटने का आरोप है. वीडियो में प्रत्याशी राजेंद्र राम का महिलाओं के बीच रुपये बांटते दिखायी दे रहे हैं.
MOTIHARI : मोतिहारी में बीजेपी के बाद हरसिद्धि के RJD प्रत्याशी पर रुपए बांटने का आरोप लगा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. आचार संहिता का उल्लंघन कर आरजेडी प्रत्याशी राजेंद्र राम महिलाओं के बीच रुपये बांटते दिखायी दे रहे हैं. मामले को संज्ञान लेते हुए एसपी के निर्देश पर हरसिद्धि थाना में FIR दर्ज कराया गया है.









