असम विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री Hemant Soren के बाद अब Kalpana Soren की भी एंट्री
असम चुनाव में अब कल्पना मुर्मू सोरेन भी हुंकार भरने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद कल्पना सोरेन भी अब असम के चुनावी मैदान में उतर चुकी है.

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 में JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. असम के इस चुनावी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद अब JMM की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी उतर चुकी है. इसके अलावे JMM कोटे से झारखंड सरकार में शामिल मंत्री भी अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रुप से चुनाव प्रचार के कार्य में जुटे हुए है.
जनरल मिंज के समर्थन में करेंगे चुनावी प्रचार
बता दें, आज, बुधवार यानी 1 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तिनसुकिया के मार्घेरिटा में एक विशाल जनसभा में शामिल होंगे. यहां वे मार्घेरिटा विधानसभा सीट के प्रत्याशी जनरल मिंज के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जनसभा मार्घेरिटा के टॉप साइड खेल मैदान में आयोजित किया गया है जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा और JBP (जय भारत पार्टी) के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. आपको बता दें, जनरल मिंज JMM और JBP समर्थित प्रत्याशी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GST अधिकारी बताकर लूट लिए 25 लाख के जेवर, कारीगर को जंगल में फेंक हो गए फरार, छापेमारी के लिए गठित की जाएंगी दो टीमें

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय






