Ranchi में मधुकम रोड नंबर 5 से 4 बच्चे लापता ! पुलिस जांच में जुटी
रांची से अब एक साथ 4 बच्चे गायब हो गए है. सभी बच्चे 12 से 13 वर्ष के उम्र के बीच के है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है.

Ranchi News: अंश अंशिका के बाद राजधानी रांची से एक बार फिर बच्चे गायब हो गए है. बता दें, यह पूरा मामला सुखदेव नगर थाना इलाके का है जहां मधुकम के रोड नंबर 5 से 4 बच्चे लापता हो गए हैं. मामले की सूचना सुखदेव नगर थाना पुलिस को दे दी गई है. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, लापता सभी बच्चे 12 से 13 वर्ष के उम्र के बीच के हैं सभी घर से कहीं घूमने जाने की बात कहकर बाहर निकले थे. जब वे वापस घर नहीं लौटे तो, परिजनों ने इसकी सूचना थाने को दी. जिसके बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







