नाचने में मस्त युवती, हाथ में देसी कट्टा - बेखौफ मंजर.. बेखबर प्रशासन
बिहार से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हाथ में देसी कट्टा लिए एक लड़की डांस करती नजर आ रही है. ऐसे दृश्य देखकर स्थानीय लोगों ने चिंता जाहिर की है.

BIHAR (बेतिया): बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशंभरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-3 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक नर्तकी कार्यक्रम के दौरान कट्टा लहराती हुई दिख रही है. वीडियो सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता देखी जा रही है.
हालांकि नक्षत्र चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान नर्तकी मंच पर प्रदर्शन कर रही थी, तभी वह हाथ में कट्टा लेकर उसे खुलेआम लहराती नजर आती है. आसपास मौजूद कुछ लोग इस घटना को देखकर हैरान होते दिख रहे हैं. जबकि कुछ युवक नर्तकी के साथ डांस भी करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम एक छठियार को लेकर आयोजित किया गया था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
लोगों का कहना है कि मनोरंजन कार्यक्रमों में इस तरह के हथियारों का प्रदर्शन न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि सामाजिक माहौल के लिए भी खतरनाक है. शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला विशंभरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-3 का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र की शांति-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






