जमशेदपुर में पिकनिक मनाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत!
जमशेदपुर के पास पोटका थाना क्षेत्र स्थित मशहूर पिकनिक स्पॉट पहाड़भांगा में यहां नदी में नहाने के दौरान 20 साल का एक युवक गहरे पानी में डूब गया।
Jamshedpur: जमशेदपुर के पास पोटका थाना क्षेत्र स्थित मशहूर पिकनिक स्पॉट पहाड़भांगा में यहां नदी में नहाने के दौरान 20 साल का एक युवक गहरे पानी में डूब गया। लापता युवक की पहचान जमशेदपुर के टेल्को आजाद बस्ती निवासी राजू सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, राजू रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने दोस्तों के साथ पहाड़भांगा पिकनिक मनाने पहुंचा था। पिकनिक खत्म करने के बाद वह अपने दो दोस्तों मुकेश और राजेश के साथ नदी में नहाने उतर गया।
बचाने की कोशिश में दूसरा दोस्त भी फंसा, खुद किसी तरह निकला
नदी में नहाने के दौरान राजू अनजाने में धीरे-धीरे गहरे पानी की तरफ चला गया और उसका संतुलन बिगड़ गया। उसे डूबता देख साथ नहा रहा उसका दोस्त मुकेश तुरंत बचाने के लिए आगे बढ़ा। इस कोशिश में मुकेश भी गहरे पानी में फंसने लगा, लेकिन वह किसी तरह मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकल आया। वहीं, राजू गहरे पानी के तेज बहाव और गहराई से बाहर नहीं आ सका और देखते ही देखते आंखों के सामने डूब गया।
अंधेरा होने से रुका अभियान, NDRF करेगी तलाश
हादसे की खबर मिलते ही पोटका थाना प्रभारी संत्री टोप्पो पुलिस बल के साथ तुरंत पहाड़भांगा नदी तट पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से पानी में राजू की काफी खोजबीन कराई, लेकिन शाम ढलने और अंधेरा गहराने की वजह से तलाश अभियान रोकना पड़ा। गहरे पानी में डूबने के चलते राजू की जान जाने की आशंका जताई जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






