NAXATRA NEWS
DELHI : बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही लगातार बैठकों का दौर जारी है. आज दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. बैठक में टिकट और सीट बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई. साथ ही चुनाव को लेकर भी रणनीति बनायी गई.
करीब 35 मिनट तक चली बैठक में शामिल होकर जेपी नड्डा के आवास से बाहर निकले गृह मंत्री अमित शाह से जीतन राम मांझी की मुलाकात हुई. और चुनाव को लेकर चर्चा की गई.
वहीं बैठक से बाहर निकलने के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीट बंटवारे और टिकट के ऐलान को लेकर कहा कि रविवार सुबह 11 बजे इसको लेकर घोषणा की जाएगी.









