रांची में बड़ा हादसा होते-होते टला, DPS स्कूल के पास अचानक धंसा सड़क
रांची डीपीएस स्कूल चौक के पास अचानक सड़क धंस गया. जो देखते ही देखते एक बड़े से गड्ढे में तब्दील हो गया. हादसे के बाद यातायात डायवर्ट कर दी गई है. मौके पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची में इस वक्त दुर्गोत्सव का त्यौहार चल रहा है और इस दौरान अपने घरों से निकल कर लोग राजधानी की सड़कों से होते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने पूजा पंडालों में मां देवी दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन इस बीच रांची में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
दरअसल, रांची डीपीएस स्कूल चौक के पास अचानक सड़क धंस गया. जो देखते ही देखते एक बड़े से गड्ढे में तब्दील हो गया. हादसे के बाद यातायात डायवर्ट कर दी गई है. मौके पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है. जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए गड्ढे पर मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है. मौके पर स्थानीय लोगों ने सड़क की तकनीकी जांच और स्थायी मरम्मत की मांग की.
स्कूटी सवार महिला घायल !
सड़क के बीचों-बींच अचानक धंसने से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन दुर्गोत्सव के अवसर पर पूजा पंडालों के भ्रमण के लिए अपनी बेटी के साथ घर से निकली स्कूटी सवार एक महिला मौके पर पहुंचकर गिर गई जिससे महिला और बच्ची को हल्की चोटे आई है, दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज हुआ.
बता दें, यह पूरा हादसा रांची DPS स्कूल के पास हरमू बाइपास रोड का है जहां अचानक सड़क धंस गया. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया. हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जिला प्रशासन और एनएचआई की टीम ने हादसे वाली सड़क मार्ग को बाधित कर गड्ढे को भरने की प्रक्रिया शुरु की. और वाहनों को दूसरी तरफ की सड़क पर आने जाने की अनुमति दी गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, मोदी-योगी सहित हिमंता के समर्थन में लगे नारे

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग






