गिरिडीह के पूर्व वार्ड पार्षद साथ दो युवकों ने की मारपीट, नगर थाना में केस दर्ज
मीन कारोबारी शिवम आजाद के साथ मारपीट मामले में शिवम की मां सरिता श्रीवास्तव ने नगर थाना पहुंच पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल इस पूरे मामले पुलिस जांच में जुट गई है.

Giridih: जिले के पूर्व वार्ड पार्षद और जमीन कारोबारी शिवम आजाद के साथ मारपीट का मामला सामने आया. वहीं इस मामले में शिवम की मां सरिता श्रीवास्तव ने नगर थाना पहुंच पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल इस पूरे मामले पुलिस जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, थाना में दिए अपने आवेदन आरोप लगाते हुए सरिता श्रीवास्तव ने कहा है कि उनके बेटे के मोबाइल में गांडेय के महेशमुंडा निवासी राहुल यादव और सचिन यादव लगातार गलत-गलत मैसेज भेज रहे थे, इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने उनके बेटे को सुबह शहर के गांधी चौक बुलाकर मारपीट की.
उन्होंने आगे बताया कि राहुल और सचिन यादव अपने सात-आठ गुर्गों के साथ गांधी चौक में था, दोनों ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट की. जिससे वह गंभीर रुप से जख़्मी घायल हो गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL क्रिकेट मैच में सट्टा की बुकिंग लेने वाले 6 बुकी को पुलिस ने दबोचा, मिली करोड़ों रुपए की बुकिंग

MP: जमीन विवाद की शिकायत दर्ज कराकर थाने से घर लौट रहे दंपति पर फायरिंग, 2 को ग्रामीणों ने दबोचा, 2 फरार







