गिरिडीह के बगोदर में बीती देर रात एक घर में लगी आग, पूरा समान जलकर राख
गिरिडीह में बीती देर रात एक घर में भीषण आग लग गई. जिसकी चपेट में आकर कई सामानें जलकर खाक हो गई है.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के कोड़ाडीह गांव में शुक्रवार देर रात अचानक एक घर में आग लग गई. जिससे घर में रखा समान जलकर राख हो गया है. हालांकि आग किस वजह से लगी है इसका अबतक पता नहीं चल सका है. जानकारी के मुताबिक, जिस घर में आग लगी है उसमें एक विधवा महिला अनु देवी रहती है.
महिला ने बताया कि आगलगी से कपड़े और अनाज सहित घर में रखे कई सामान जल गए हैं देर रात आगलगी की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन वे इसमें असफल रहे. इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस और स्थानीय मुखिया संजय यादव को दी.
घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर बगोदर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक घर में रखे सभी सामानें जलकर खाक हो गई. घटना की जानकारी पर स्थानीय मुखिया संजय यादव भी मौके पर पहुंचे. जो महिला अनु देवी के घर पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सरोज शर्मा ने संभाला कार्यभार

हिरासत में मौत मामला: मेडिकल रिपोर्ट में विरोधाभास, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा मूल रिकॉर्ड







