गिरिडीह में एक कोयला मजदूर की CCL गार्ड ने की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
बीती देर रात एक कोयला मजदूर की सीसीएल सुरक्षा गार्ड ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना के बाद परिजनों ने जिला सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह में मंगलवार देर रात सीसीएल के सुरक्षा गार्ड रामसागर ने एक कोयला मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के खड़ीहा निवासी दिलीप दास (30 वर्ष) के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक घर से अपनी बहन के घर बगुलवाटांड जा रहा था. इसी बीच सीसीएल के सुरक्षा गार्ड रामसागर ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया. जिससे दिलीप दास की मौके पर ही मौत हो गई. इधर, इस घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. इस दौरान मृतक के गांव वालों ने सीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगते हुए कहा कि आरोपी सीसीएल गार्ड रामसागर को मुफ्फसिल थाना पुलिस पहले गिरफ्तार करें.

आरोप है सीसीएल गार्ड रामसागर सीसीएल के इलाके के तस्करों से कोयला चोरी कराता है. मृतक दिलीप भी परिवार का पेट पालने के लिए कुछ कोयला काटता है. इसी वजह से सीसीएल गार्ड रामसागर ने दिलीप दास की चाकू गोदकर हत्या कर दी. परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर नगर थाना प्रभारी के सामने हंगामा किया. वहीं मामले की सूचना के बाद नगर थाना प्रभारी रतन सिंह मौके पर पुलिस जवानों के साथ पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों के समझाने-बुझाने का प्रयास किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







