झारखंड में वज्रपात से 5 की मौत; आज भी आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
शनिवार को झारखंड में आंधी, मेघ गरज के साथ बारिश हुई, इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 5 लोगों की मौत हो गई है

Jharkhand Weather Update: झारखंड शनिवार यानी 9 मई को राज्य कई हिस्सों (जिलों) में तेज मेघ गरज, आंधी के साथ बारिश हुई. कई जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली. इस दौरान आसमानी बिजली का कहर भी देखने को मिला. जानकारी के अनुसार, राज्यभर में वज्रपात की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हुई है. वहीं, मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुद के बचाव को ध्यान में रखते हुए खुले स्थानों और बिजली के खंभों से दूर रहने के साथ सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की सलाह दी है.
आज भी राज्य के कई हस्सों में होगी तेज बारिश !
वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी 10 मई (रविवार) को भी तेज हवा, मेघ गरज और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया कि राज्य के मौसम में बदलाव का यह असर अगले 4 दिनों तक नजर आएगा. इस दौरान के साथ कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है. राज्य के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान आसमानी बिजली के गिरने के भी आसार हैं
अगले 4 दिनों राज्य के इन जिलों में होगी बारिश !
बता दें, कल, सोमवार (11 मई 2026) और मंगलवार (12 मई 2026) को गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला को छोड़ राज्य के बाकी सभी जिलों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश की संभावना है जबकि 13 मई (बुधवार) को राज्य के लगभग सभी जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और इस दौरान कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात के आसार है. जबकि 14 और 15 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सें छोड़ राज्य के बाकी सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस बीच राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में प्रत्येक दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक और तेज वहा के साथ बारिश होगी.
टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम विभाग केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य के मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक एक टर्फ लाइन बनी है और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पूरे झारखंड में पड़ रहा है. इसी कारण आज, रविवार यानी 10 मई से अगले 4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, मेघ गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात के आसार हैं.
वज्रपात से अलग-अलग जिलों में 5 की मौत
शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में मेघ-गरज के साथ आंधी-बारिश हुई और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 5 लोगों की मौत हुई. मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, कोडरमा और चतरा जिलों में तेज हवा, मेघ गरज के साथ जोरदार बारिश हुई जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है.
-कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड स्थित नंदूडीह गांव में व्रजपात की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. इनमें मुंद्रिका देवी (60 वर्ष), सरस्वती देवी (42 वर्ष), उनका बेटा अंकित कुमार (12 वर्ष) शामिल हैं.
-लातेहार के बालूमाथ में भी वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हुई है. इसके साथ ही तीन लोगों के घायल होने की खबर है.
-चतरा के टंडवा स्थित बड़गाव में एक किशोरी की मौत हुई है जबकि प्रतापपुर प्रखंड के मैराग गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 11 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







