झारखंड के गढ़वा में बंधक हैं छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां, नौकरी दिलाने का दिया गया था झांसा
छत्तीसगढ़ के कई जिलों की 35 लड़कियों को नर्सिंग की नौकरी दिलाने का झांसा देकर झारखंड के गढ़वा लाया गया था. जहां अब उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है.

Garhwa, Jharkhand: नौकरी के नाम पर झारखंड में 35 युवतियों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. एक युवती के फोन पर गांव के युवक को भेजे गए मैसेज के बाद मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद प्रशासन और पुलिस संबंधित जिले के अधिकारियों से संपर्क कर जांच व तलाशी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 35 लोगों में 15 कांकेर व छत्तीसगढ़ के अन्य जिले की हैं.
मिली जानकारी के अनुसार सभी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया. जिसके बाद सभी झारखंड पहुंच गई. लेकिन अब उन्हें जबरन बंधक बनाकर काम लिया जा रहा है. इस दौरान दुर्गुकोंदल इलाके के खुटगांव की एक युवती ने अपने परिचित युवक को मोबाइल पर संदेश भेजकर अपनी आप बीती बताई. युवती ने बताया कि उसे और अन्य युवतियों को झारखंड के गढ़वा जिले में बंधक बनाकर रखा गया है और काम लिया जा रहा है. प्रशासन को जब इस बात की जानकारी हुई प्रशासन ने त्वरित रूप से संज्ञान में लिया और गढ़वा जिला प्रशासन से संर्पक कर खोजबीन की कार्यवाही शुरू कर दी है.
मामले में कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई है कि झारखंड के गढ़वा जिले में कांकेर व अन्य जिले की युवतियां नर्सिंग व अन्य कार्य के लिए लाई गई थीं, जिसमें शिकायत आई है कि कुछ युवतियों को बधंक बनाया गया है, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम लगी हुई है.
मामले में महिला एवं बालविकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कहना है कि उनकी कलेक्टर से बात हुई है, बताया गया है कि कुछ अपनी मर्जी से गई हैं, जिसमें कुछ आना नहीं चाहती थी. प्रशासन का कहना है कि संपूर्ण जानकारी मिलते ही जल्द संपर्क कर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
वहीं गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि मामले पर विस्तृत जानकारी गढ़वा थाना प्रभारी देंगे. जबकि उक्त अधिकारी नीरज कुमार को जब फोन लगाया गया तो उनका कोई जवाब नहीं आया.
(गढ़वा से अतुल दुबे की रिपोर्ट )
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







