25 नक्सल कमांडर और जेजेएमपी के दो सदस्यों ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
ऑपरेशन नवजीवन के तहत CPI माओवादियों के 25 नक्सल कमांडर और 2 जेजेएमपी के उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. इसके साथ ही नक्सलियों ने 16 हथियार और भारी संख्या में कारतूस पुलिस को सौंपे.

Ranchi News: झारखंड में पहली बार एक साथ मुख्यधारा से जुड़ते हुए 25 से अधिक नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाल दिए है. ऑपरेशन नवजीवन के तहत CPI माओवादियों के 25 नक्सल कमांडर और 2 जेजेएमपी के उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. इसके साथ ही नक्सलियों ने 16 हथियार और भारी संख्या में कारतूस पुलिस को सौंपे.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी सौंपा है. जिनमें जिंदा कारतूस, 5 इंसास राइफल समेत कई हथियार शामिल हैं. बता दें, सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में कुल 8 सदस्यों पर 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था इन सभी के खिलाफ कुल 426 नक्सली गतिविधियों से संबंधित मामले दर्ज हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पिता ही निकला 15 साल की बेटी का कातिल, गड़ासे से काटकर कई टुकड़े कर दिए और...

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली बनकर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार







