गिरिडीह में 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
गिरिडीह जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. बता दें, एसपी डॉ. विमल कुमार ने जिले के 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों की पोस्टिंग की है.

Giridih News: गिरिडीह के 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है. बता दें, आज, सोमवार (13 अप्रैल 2026) को एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने जिले में पुलिस अधिकारियों का ट्रान्सफर पोस्टिंग किया है. करीब ढाई साल बाद जिले में एसपी ने कई नए पुलिस अधिकारियों को मौका दिया है. बता दे, एसपी कार्यालय की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की गई है.
जारी अधिसूचना के अनुसार, डुमरी थाना के थाना प्रभारी परनीत पटेल को साइबर थाना में भेजा गया. जबकि पुलिस लाइन में वेटिंग फॉर पेस्टिंग में डुमरी के नए थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार को बनाया गया. इसी तरह सरिया थाना के नए प्रभारी पिंकू कुमार सिंह बनाए गए. जबकि नगर थाना में एसआई इनाउल हक को अहिल्यापुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया. मुफ्फसिल थाना के एसआई बुद्धेश्वर उरांव को ताराटांड़ थाना प्रभारी बनाया गया. सोनू साहू को देवरी से परसन ओपी का प्रभारी बनाया गया. जबकि एसपी कार्यालय में पोस्टेड श्वेता कुमारी को देवरी थाना प्रभारी बनाया गया.
जमुआ थाना के जेएसआई धीरेंद्र यादव को लोकायनयनपुर भेजा गया. शंभू नंद को तिसरी थाना प्रभारी बनाया गया. ब्रजेश कुमार को धनवार थाना प्रभारी बनाया गया. तो धनवार के पूर्व प्रभारी सतेंद्र पाल को नगर थाना भेजा गया. इसी तरह बैंगाबाद के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को पीरटांड़ का नया प्रभारी बनाया गया. जबकि बिरनी के भ्रकट्टा ओपी प्रभारी अमन सिंह को बैंगाबाद थाना का प्रभारी बनाया गया. वही अभियोजन कोषांग के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को भ्रकट्टा ओपी प्रभारी बनाया गया.
जबकि नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक झा को अब अभियोजन कोषांग का प्रभारी बनाया गया. दीपक झा की जगह नवडीहा ओपी प्रभारी अब सरिया थाना की जेएसआई सविता कुमारी को सौंपा गया. वही दीपेश कुमार को मधुबन थाना भेजा गया. मनोज कुमार सिंह को थानसिंहडीह का प्रभारी बनाया गया. तो नीरज कुमार को हरलाडीह ओपी प्रभारी बनाया गया. जबकि बगोदर के नए थाना प्रभारी राजेश कुमार बनाए गए. तो बगोदर के पूर्व प्रभारी विनय कुमार को नगर थाना भेजा गया. लिस्ट जारी करने के साथ एसपी ने सारे पदाधिकारी को तत्काल प्रभार ग्रहण करने का निर्देश जारी भी कर दिया है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में जमुआ MLA मंजू कुमारी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को बताया मोदी सरकार का सशक्त पहल

झारखंड हाईकोर्ट में लोकायुक्त और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई







