NAXATRA NEWS
RANCHI: खेलगांव स्टेडियम में 15वीं रोलर स्केटिंग एवं स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता 2025_26 का सफल आयोजन किया गया. रोलर स्कैटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा आयोजित स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को 1000 मी की रेस के बाद खेलगांव स्टेडियम में 15वीं रोलर स्केटिंग एवं स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 नवंबर को 200 मीटर रेस के साथ हुई थी. जिसमें 17 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया था.
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जॉर्ज कुमार (संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग ) और सचिन कुमार (राज्य कार्यक्रम अधिकारी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) उपस्थित थे.









