गया में पति के साथ ससुराल लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर ही किया लाठी डंडे से हमला
एक दंपत्ति बाइक पर सवार अपने घर लौट रहा था. जिसे तेज रफ्तार हाइवा ने चपेट में ले लिया और मौके पर ही महिला की मौत हो गई. गुस्साए स्थानीय ने सड़क जाम कर दिया और जब पुलिस जाम हटाने पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

Gaya, Bihar: गया में बाइक से जा रही दंपति को हाईवा ने टक्कर मार दिया टक्कर मारने के बाद बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और हाईवे के नीचे आ गई जहां उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक के पति बाल बाल बच गया, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मोहनपुर और बाराचट्टी सड़क मार्ग को जाम कर दिया, घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के नहाटा गांव के पास हुई.
वही सड़क जाम की सूचना के बाद मोहनपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची जहां सड़क जाम को हटाने का प्रयास करने के दौरान कुछ ग्रामीण पुलिस से उलझ गए देखते ही देखते ग्रामीण के द्वारा पुलिस पर ही लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसका वीडियो भी सामने आया है. वही इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं.
वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे ग्रामीण लाठी डंडे से पुलिस को घेर कर लाठियां बरसा रहे हैं हालांकि पुलिसकर्मी भी बीच बचाव के दौरान लाठियां भांजी, पुलिस ने भी बल का प्रयोग किया और सभी ग्रामीणों को भगाया वहीं घायल पुलिसकर्मी को मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई.
मृतक महिला की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है. सुमित्रा देवी अपने पति के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी, तभी रास्ते में घटना घट गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में बंजारिया के स्कूलों में सख्त निगरानी, भू-अर्जन पदाधिकारी ने संभाली कमान

भागलपुर में ‘हाफ मर्डर’ का सनसनीखेज मामला, गला काटकर युवक पर हमला; पुलिस पर अनदेखी का आरोप







