घर से गायब हुईं दो छात्राएं, खगड़िया के मंदिर में शादी का दावा; फिर स्टेशन से बरामद
पटना के अदालतगंज इलाके से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने खगड़िया जंक्शन के पास से बरामद किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानती हैं और खगड़िया के एक मंदिर में शादी करने का दावा किया है।


अदालत गंज इलाके में रहने वाली दो छात्रों का अपने ही घर से भाग कर खगड़िया पहुंचकर शादी करने का दावा किया जा रहा है। दोनों छात्रों के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और उन्हें खगरिया जंक्शन के पास बरामद किया गया। परिजनों ने 7 अगस्त को कोतवाली थाने में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
तीन साल से दोस्ती का दावा, फिर घर से निकलने का फैसला
पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राएं जिला स्कूल में पढ़ती है। एक तस्वीर की छात्रा है और दूसरी 12वीं की बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह एक दूसरे को 3 साल से जानती हैं और उनके बीच संबंध काफी करीब है। दोनों का कहना है कि अपने रिश्ते को शादी का रूप देने के लिए उन्होंने 7 अगस्त को घर से निकलने का फैसला किया था। वह दोनों घर से करीब ₹3500 लेकर निकाली थी जिसका उपयोग उन्होंने खगड़िया पहुंचकर शादी करने के लिए किया। शादी करने के बाद दोनों ने होटल में एक कमरा लिया और कुछ समय तक वहां रुकी। उसके बाद दोनों खगरिया रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी जसवंत पुलिस ने उन्हें बरामद किया।
एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर दोनों
बरामदगी के बाद पुलिस दोनों छात्रों को पटना के कोतवाली थाने लेकर आई। पुलिस और परिजन दोनों मिलकर छात्रों को समझने की कोशिश में जुटे हुए हैं पर वह एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। बताया जा रहा है दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों छात्राओं के बयान के साथ परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









