चतरा के लक्षणपुर डैम में डूबा युवक, बाहर निकालने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने परिजनों से मांगे 25,000 !
चतरा में नहाने के दौरान एक युवक डैम में डूब गया, परिजनों का आरोप है कि सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने युवक को डैम से निकालने के लिए और गोताखोरों को बुलाने के लिए उनसे 25,000 मांगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Chatra (Jharkhand): चतरा जिले में दोस्तों के साथ डैम नहाने गए एक युवक की पानी में डूब मौत हो गई. यह मामला जिले के सदर प्रखंड स्थित नगर सदर थाना इलाके का है जहां स्थित लक्षणपुर डैम में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए युवक पानी में डूब गया. जिससे उनकी मौत हो गई.
पैर फिसला और गहरने पानी में समा गया छोटू
मृतक युवक की पहचान छोटू कुमार दांगी (22 वर्ष) के रुप में हुई है जो कन्हाचाट्टी के बूढ़ीगड्डा का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि छोटू अपने 5 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कि लिए घर से निकला था. इस दौरान वे सभी लक्षणपुर डैम में नहाने उतरे थे जहां छोटू का पैर फिसल गया और वह गहने पानी में डूबते हुए चला गया. जब दोस्तों के चीखने की आवाज सुनाई दी तो मौके पर ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. 
डैम स बाहर निकालने के बाद भी चल रही थी सांसें !
पुलिस के आने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने घंटों देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को डैम से बाहर निकाला. उनके अनुसार, छोटू की सांसे चल रही थी. जिससे परिजनों में उसके ठीक होने की आखिरी उम्मीद जगी. डैम से बाहर निकालने के बाद उन्होंने नाजुक हालत में उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 
गोताखोर मंगाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिए 25,000 !
युवक के मृत घोषित होते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई. वहीं इस मामले में मृतक के पिता ने गोताखोर मंगवाने के लिए चतरा प्रखंड विकास पदाधिकारी पर 25,000 रुपए लेने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है.
रिपोर्ट- मो. रिजवान
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







