गंदे वीडियो के विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, मौत के बाद बेटे ने बताई ऐसी बात
नालंदा के सिलाव में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है, जबकि बेटे ने कथित वीडियो को लेकर हुए विवाद के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


सिलाव थाना क्षेत्र के गोबडीहा गांव में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला उलझता नज़र आ रहा है। विवाहित महिला का शव मिलने के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी हुई है। बेटे के बयान के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मृतका की पहचान गोबडीहा निवासी पिंटू सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी उर्फ काजल कुमारी के रूप में हुई है। उनके दो बच्चे भी है। करीब 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। मायका नारदीगंज थाना क्षेत्र के जनपुरा गांव में है। प्रीति अपने सास-ससुर के साथ गोबडीहा में रहती थी, जबकि उसका पति चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता है।
वीडियो को लेकर विवाद का दावा, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के बेटे चिंटू कुमार ने आरोप लगाया कि एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। बेटे के अनुसार, विवाद के बाद उसकी मां के साथ मारपीट की गई और उसने परिवार के कुछ लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, बेटे की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने भी अभी पुष्टि नहीं की है। मायके पक्ष ने भी प्रीति की मौत को लेकर संदेह जताया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
मामले की जानकारी मिलने के बाद सिलाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में लेकर बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिलाव के प्रभारी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबित आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शादी की खुशियां 24 घंटे भी नहीं टिकीं, मंदिर गई दुल्हन फिर घर लौटी अर्थी पर

पटना में फुटपाथ पर मचा बवाल, बुजुर्ग महिला से मारपीट के बाद दुकानदार पर हमला







