भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी विभाग का छापा, रिश्वत लेते दो कर्मी गिरफ्तार
बिहार के भागलपुर में निगरानी विभाग द्वारा एसडीएम कार्यालय में छापेमारी की गई. इस दौरान रंगेहाथ दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया.

Bihar (Bhagalpur): भागलपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SDM कार्यालय में छापेमारी की इस दौरान 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
जानकारी के अनुसार नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपये की मांग की गई थी शिकायत मिलने के बाद पटना से निगरानी विभाग की टीम डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में भागलपुर पहुंची और जाल बिछाया कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार ने रिश्वत की रकम मयंक कुमार को देने को कहा जैसे ही पैसे दिए गए, टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.
रिपोर्ट: अजय कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में अपराधियों पर चला कानून का हथौड़ा, महाकुर्की अभियान से मची हलचल

सुपौल में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार







