पलामू एसपी का औचक निरीक्षण, पांडू थाना समेत तीन पिकेटों की जांच
पांडू थाना का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद महुदंड पिकेट, लाठिया पिकेट और खजूरी पिकेट का भी जायजा लिया

Palamu... News पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पांडू थाना का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद महुदंड पिकेट, लाठिया पिकेट और खजूरी पिकेट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसपी ने गंभीर एवं लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से आरोप-पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया। वहीं लंबित वारंट और कुर्की के त्वरित निष्पादन के साथ फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। पिकेटों के निरीक्षण के दौरान एसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने, क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं निगरानी बढ़ाने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल बनाए रखने के साथ थाना एवं पिकेट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी और जवान पूरी निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान!, अब बैंक से स्कूल तक टाइगर मोबाइल की होगी सघन निगरानी

गणेश महोत्सव 2026 में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, पूजा समितियों ने दिया न्योता







