Motihari में जहरीली शराब कांड के बीच चलती ट्रेन में “शराब की बारिश” से खुला तस्करी का खेल
मोतिहारी में जहरीली शराब कांड से हाहाकार मचा है एक के बाद एक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं चलती ट्रेन में अचानक कई सारी शराब की बोतलों के गिरने के कारण अफरा-तफरी मच गई.

Bihar (Motihari): मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बीच अब शराब तस्करों का एक नया और हैरान कर देने वाला तरीका सामने आया है. चलती ट्रेन में अचानक शराब की बोतलों की “बारिश” होने लगी, जिसे देखकर यात्री सन्न रह गए.
जानकारी के मुताबिक, सत्याग्रह एक्सप्रेस आनंद विहार से रक्सौल जंक्शन की ओर जा रही थी. जब ट्रेन कप्तानगंज के पास पहुंची, तभी अचानक ट्रेन की छत से शराब की बोतलें नीचे गिरने लगीं. इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ट्रेन में तैनात स्कॉर्ट पुलिस भी इस अनोखे तस्करी के तरीके को देखकर हैरान रह गई.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्करों ने ट्रेन की दो बोगियों के बीच, बाथरूम के पास छत में गुप्त तहखाना बनाकर शराब छिपाई थी. तेज रफ्तार और झटकों के कारण बोतलें छत से निकलकर नीचे गिरने लगीं, जिससे पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हो गया.
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि शराब माफिया तस्करी के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक सात लोगों की जा चुकी है जान

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा : 700 लीटर जहरीली स्प्रिट बरामद, 5 की मौत






