सुखा नशा तस्करों पर सहरसा पुलिस भारी ! 59 अभियुक्त गिरफ्तार, मचा हड़कंप
सहरसा पुलिस ने नशा के तस्करों और कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 14 एनडीपीएस मामलों में करीब 59 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

Sarhasa (Bihar): बिहार में नशा के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इधर, सहरसा जिले में भी पुलिस द्वारा सूखे और गीले नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. इस बीच सहरसा पुलिस ने नशा के तस्करों और कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 14 एनडीपीएस मामलों में करीब 59 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं, सहरसा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है.
वहीं, इस संबध में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय सहरसा से “नशा मुक्ति कोसी अभियान” की शुरुआत की गई थी. इस अभियान के तहत एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था, जिसपर आम लोगों द्वारा लगातार सूचनाएं दी जा रही हैं.
डीआईजी ने बताया कि सहरसा जिला पुलिस ने इस अभियान में सराहनीय कार्य करते हुए कोसी रेंज में कार्रवाई के मामले में पहला स्थान हासिल किया है उन्होंने आगे बताया कि कल शनिवार (28 फरवरी 2026) को ही 14 एनडीपीएस मामलों में 59 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इससे पूर्व के मामलों में 71 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 6400 लीटर अवैध शराब भी जब्त की है. इसके अलावा गुप्त सूचना के आधार पर कोडीन युक्त कफ सिरप की 603 लीटर बरामदगी की गई है. जबकि सूखा नशा के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 किलो गांजा और स्मैक जब्त किया गया है. साथ ही 310 ग्राम स्मैक की पुड़िया और 2386 नशीली टेबलेट भी बरामद की गई है.
डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले समय में और भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम जनता से अपील की. कि नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की सूचना हेल्पलाइन पर दें. बता दें, सहरसा पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






