Ranchi: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म गैप में जा गिरा यात्री, भुवनेश्वर से जा रहा था धनबाद
रांची रेलवे स्टेशन में एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया और इसके बाद वह ट्रेन के साथ-साथ घसीटने लगा. यात्री ने खुद को धनबाद निवासी बताया जो भुवनेश्वर से धनबाद की यात्रा पर था.

Ranchi News: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के अंतर्गत तत्परता और सतर्कता पूर्वक गश्ती कार्य का निर्वाहन किया जा रहा है. ताजा खबर रांची रेलवे स्टेशन का है जहां एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया और इसके बाद वह ट्रेन के साथ-साथ घसीटने लगा.
असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म में जा गिरा यात्री
जानकारी के अनुसार, रांची रेलवे स्टेशन में सुरक्षित ट्रेन पासिंग ड्यूटी के दौरान गाड़ी संख्या 18403 एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया. लेकिन वह असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म गैप में जा गिरा, और इस बीच वह ट्रेन के साथ-साथ आगे घसीटने लगा. इस दौरान ड्यूटी में तैनात ASI विजय कुमार भारती और हेड कॉन्टेबल की नजर अचानक उस यात्री पर पड़ी.
यात्री पर नजर पड़ते ही दोनों उसकी तरफ लपक पड़े. घटना को तत्काल भांपते हुए ASI विजय कुमार भारती एवं हेड कांस्टेबल नितेश कुमार ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए यात्री को प्लेटफॉर्म गैप से घींचकर बाहर निकाला. और उसकी जान बचा ली.
पूछताछ में यात्री ने बताई अपनी पहचान
पूछताछ के क्रम यात्री ने अपना नाम धनबाद जिले के टुंडी थाना स्थित ग्राम टुंडी के रहने वाले ओम प्रकाश अग्रवाल (करीब 50 वर्ष) पिता- गोविंद प्रसाद अग्रवाल बताया. उन्होंने बताया कि वह भुवनेश्वर से धनबाद की यात्रा कर पर था. ट्रेन के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह पानी पीने के लिए नीचे उतरा था, तभी टेन चल पड़ी और वह ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ पड़ा लेकिन असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबारियों पर बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने धनवार थाने का किया घेराव

गोड्डा में जमीन विवाद बना काल ! खंभे से बांधकर युवक की लाठी और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या






